सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल के विद्यावन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टी.आर. मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गोविंदपुरा विधानसभा संयोजक एवं बारेलाल अहिरवार, सदस्य, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, मध्यप्रदेश (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।प्राचार्य डॉ. संजय जैन एवं अतिथियों ने माननीय मंत्री कृष्णा गौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं रचनात्मक ढंग से देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के सहयोग से पौधरोपण किया एवं “हरा परिसर–स्वच्छ परिसर” अभियान के अंतर्गत विद्यावन प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए महाविद्यालय परिवार द्वारा माननीय मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास एवं पौधों के संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डा संजय वाणकर, डा गीता चौहान ,प्रशासनिक अधिकारी डा अंजना अग्रवाल ,डा कमलेश नेगि, डा शिवम शुक्ला सहित स्टाफ के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन पर वृक्षारोपण और स्वच्छता का संकल्प

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #नसभ #सदस #उपस