सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: खेलो इंडिया युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) की एक प्रमुख योजना है। इसके तहत अब तक 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स और यूनिवर्सिटी गेम्स तथा 03 खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के 08 संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं। इसी तर्ज पर, पैरा एथलीटों को बढ़ावा देने के लिए, खेलो इंडिया पैरा गेम्स (केआईपीजी) 2023 का पहला संस्करण 10 से 17 दिसंबर 2023 तक
दिल्ली में 07 खेल अनुशासनों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 1500 खिलाड़ियों की भागीदारी होगी।इस उद्घाटन कार्यक्रम के आयोजन हेतु साई सीआरसी भोपाल द्वारा केआईपीजी 2023 में भाग लेने वाले पैरा एथलीटों को प्रोत्साहित करने के लिए एमपी केसीए बोट क्लब, लोअर लेक, भोपाल में एक बोट रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 08 दिसंबर, 2023 को सुबह 10 बजे निर्धारित है। भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसवाईडब्ल्यू, एमपी के निदेशक रवि गुप्ता (आईपीएस) उपस्थित रहेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में साई सीआरसी भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक एवं निदेशक, एसएसबी अकादमी के निदेशक और एम पीकेसीए के अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में 01 ओलंपियन और 05 एशियाई खेलों के पदक विजेता भी भाग लेंगे। 30 से अधिक कैनोइंग और कयाकिंग नौकाएँ और लगभग 70 के एंड सी एथलीट इस बोट रैली में भाग लेंगे। यह बोट रैली खेल संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी, केआईपीजी 2023 को बढ़ावा देगी और लोगों को जागरूक करेगी। इस आयोजन में केआईपीजी 2023 में भाग लेने वाले मध्य प्रदेश के कुछ एथलीटों को विदाई दी जाएगी।
बोट रैली देखने, खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भाग लेने वाले एथलीटों का उतासह्वर्धन करने व खेलो इंडिया के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक मीडिया कवरेज देने के लिए सभी मीडियाकर्मियों को इस कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है।