आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सिंधिया शाम चार बजे शाहजहांनाबाद स्थित शिव-कालिका मंदिर पहुंचेंगे। यहां से रोड-शो शुरू होगा। रथ पर सिंधिया, भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और पार्टी के प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारी रहेंगे।

सिंधिया जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे और शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। प्रत्याशी आलोक शर्मा ने लोगों से रोड-शो में शामिल होने की अपील की है।

इन क्षेत्रों में होगा रोड-शो

शाहजहांनाबाद शिव-कालिका मंदिर से प्रारंभ होकर, दुर्गा मंदिर चौराहा, रेजिमेंट रोड, मिलेट्री गेट, किलोल स्कूल, जमालपुरा गांव मैन रोड, बीडीए पानी की टंकी, शॉपिंग सेंटर, मोती क्वार्टर, भगत सिंह चौराहा, हरिजन बस्ती, लाखन का चौराहा, पप्पू की डेयरी, अनिल आटा चक्की, रेणु दवाखाना, काली मंदिर होते हुए दुर्गा चौक हनुमान मंदिर पर समाप्त होगा।