आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत आज से होगी। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे समागम हॉल में होगा। वहीं, रविवार से यात्रा जिले में भ्रमण करेगी। रथ गांव-गांव घूमेंगे। यात्रा जिले की सभी पंचायतों में भ्रमण करेगी।
17 दिसंबर को भोपाल के फंदा ब्लॉक में ग्राम पंचायत तूमड़ा एवं पाठनिया में, 18 दिसंबर को बरखेड़ा सालम एवं शाम को रसूलिया पठार में, 19 दिसंबर को खजूरी सड़क एवं फंदा कलां टीलाखेड़ी, सांईस्ताखेड़ी और पिपलिया धाकड़ में, 20 दिसंबर को नादनी, सेमरी बाज्यापत, मूंडला, सिकंदराबाद में, 21 दिसंबर को बड़झिरी, भानपुर केकड़िया और आमला में कार्यक्रम होंगे।
बैरसिया ब्लॉक में यहां कार्यक्रम
बैरसिया ब्लॉक में ग्राम पंचायत गुनगा एवं कलारा में 17 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को यात्रा पंचायत भवन गुनगा, कलारा, मनीखेड़ी गुनगा, करोंदिया, भैंसखेड़ा, सुकलिया, हिनोती सड़क, रतुआ रतनपुर, 18 दिसंबर को पंचायत भवन भैंसोंदा, सोनकच्छ, बरखेड़ा बरामद, सेमरीकलां, रोंडिया, इजगिरी, कुटकीपुरा, उनिदा में, 19 दिसंबर को बर्रीबगराज, कोटरा चौपड़ा, पंचायत भवन जैतपुरा, जूनापानी, गांगापिपलिया, महौली, धर्मरा में, 20 दिसंबर को पंचायत भवन हर्राखेड़ा, ऊंटखेड़ा, पारदी, पीपलखेड़ा, खादमपुर, दिल्लौद, बाज्याप्त, गरेठिया दांगी में, 21 दिसंबर को पंचायत भवन बरोड़ी, अर्रावती, सूरजपुर, उमरिया, सिंधोपड़ा, रमाहा, खाताखेड़ी, कोल्हूखेड़ी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सात यात्राएं भ्रमण करेंगी
जिले में कुल 7 संकल्प यात्रा रथ भ्रमण करेंगे। प्रत्येक रथ एक दिन में 2 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों में शामिल रहेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभांवित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। ग्राम पंचायत हितग्राहियों को लाभांवित करेंगे एवं शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में दो प्रकार से आवेदन लिए जाएंगे।