आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, भोपाल में जूलोजिकल एसोसिएशन (प्राणीशास्त्र विभाग) एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “भोपाल में आने वाले प्रवासी पक्षी” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। उपरोक्त विषय में मो. खलीक, अध्यक्ष, भोपाल बर्ड्स कन्सर्वेशन सोसायटी एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने प्रवासी पक्षियों के रंगीन चित्रों को दिखाते हुए रोचक जानकारी देते हुए छात्राओं को बताया l कार्यक्रम में प्राणीशास्त्र के विभागाध्यक्ष मुकेश दीक्षित, डीन विज्ञान संकाय रजनी श्रीवास्तव व जूलोजिकल एसोसिएशन की प्रभारी सीमा दीक्षित एवं ईको क्लब समन्वयक दीप्ति संकत ने छात्राओं को प्रवासी पक्षियों के स्वभाव व उनकी भोज्य श्रृंखला में उपयोगिता के संदर्भ में जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल ने प्राणीशास्त्र विभाग व भोपाल बईस कन्सर्वेशन सोसायटी के मध्य होने वाले एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर करते हुए हर्ष व्यक्त किया व भविष्य में छात्राओं के पक्षियों संबंधि ज्ञानवर्धन हेतु इसी प्रकार की गतिविधियों को निरंतर संचालित करने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में प्राणीशास्त्र विभाग के समस्त प्राध्यापकगण, रिसर्च स्कॉलर व 80 छात्रायें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सीमा दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मनोरमा पाटीदार द्वारा किया गया l