आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रतलाम-उज्जैन होकर चलने ‎वाली भोपाल-दाहोद-भोपाल‎ एक्सप्रेस समेत 27 दिसंबर से 6 ‎जनवरी तक की 34 एक्सप्रेस ‎ट्रेनों को रेलवे ने निरस्त कर दिया ‎है, जबकि इसी दौरान दो अन्य ‎ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया ‎जाएगा। इनमें 30 दिसंबर व 1‎ जनवरी को 19713/14‎ जयपुर-कर्नूल सिटी-जयपुर ‎एक्सप्रेस है, जो वाया सवाई‎माधोपुर-सोगरिया-बीना -भोपाल‎ होकर चलेगी।‎

इसका कारण पश्चिम मध्य ‎रेलवे के भोपाल मंडल संत‎ हिरदाराम नगर स्टेशन पर नॉन ‎इंटरलॉकिंग का काम है। निरस्त ‎और डायवर्ट की गई ट्रेनों के ‎शेड्यूल को रेलवे हेडक्वार्टर ने ‎परमिशन दे दी है। इसके बाद ‎रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए ‎शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके ‎साथ ही रेलवे ने कहा है कि‎ असुविधा से बचने के लिए रेलवे ‎पूछताछ सेवा 139 से या‎ एनटीईएस ऐप पर गाड़ी की सही‎ जानकारी लेकर ही यात्रा करें।‎

इन ट्रेनों को किया निरस्त‎

28 दिसंबर से 5 जनवरी तक 19340‎ भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर से 6 जनवरी तक 19339‎ दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस‎

28 दिसंबर से 5 जनवरी तक 19343‎ इंदौर-सिवनी पंचवैली एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर से 6 जनवरी तक 19344‎ छिंदवाड़ा-इंदौर पंचवैली एक्सप्रेस‎

28 दिसंबर से 5 जनवरी तक 19323 डॉ.‎आंबेडकर नगर-भोपाल एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर से 6 जनवरी तक 19324‎ भोपाल-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस‎

27 दिसंबर से 4 जनवरी तक 19711‎ जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस‎

28 दिसंबर से 5 जनवरी तक 19712‎ भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस‎

27 दिसंबर, 3 जनवरी को 22467‎ वाराणसी-गांधीनगर एक्सप्रेस‎

28 दिसंबर, 4 जनवरी को 22468‎ गांधीनगर-वाराणसी एक्सप्रेस‎

28 दिसंबर की 14116 प्रयागराज जंक्शन-डॉ.‎आंबेडकर नगर एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर की 14115 डॉ. आंबेडकर ‎नगर-प्रयागराज जंक्शन‎

27 दिसंबर, 1 व 3 जनवरी को 12720 ‎हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर, 3 व 5 जनवरी को 12719 ‎जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस‎

30 दिसंबर को 17020 हैदराबाद-हिसार‎ एक्सप्रेस‎

2 जनवरी को 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस‎

31 दिसंबर को 20415 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस‎

2 जनवरी को 20416 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस‎

28 दिसंबर, 2 व 4 जनवरी को 20413 ‎वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर, 3 व 5 जनवरी को 20414‎ इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस‎

28 दिसंबर, 4 जनवरी को 22175‎ नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर व 5 जनवरी को 22176‎ जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस‎

28 व 31 दिसंबर, 2 व 4 जनवरी को 11703 ‎रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर‎

29 दिसंबर, 1 से 5 जनवरी तक 11704 डॉ.‎आंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस‎

29 दिसंबर को 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस‎एक्सप्रेस‎

30 दिसंबर से 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर‎ एक्सप्रेस स्पेशल‎

29 दिसंबर की 07115 हैदराबाद-जयपुर‎ एक्सप्रेस‎

31 दिसंबर को 07116 जयपुर-हैदराबाद ‎एक्सप्रेस‎

30 दिसंबर की 04715 बीकानेर-साईं नगर‎ शिर्डी एक्सप्रेस‎

31 दिसंबर को 04716 साईं नगर शिर्डी-बीकानेर‎ एक्सप्रेस‎

30 दिसंबर को 09715 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस ‎स्पेशल‎

2 जनवरी को 09716 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस‎

30 दिसंबर की 20973 फिरोजपुर‎छावनी-मंडपम एक्सप्रेस‎

2 जनवरी की 20974 मंडपम-फिरोजपुर छावनी‎ एक्सप्रेस‎‎