भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 7 जुलाई को शहडोल, सीधी, रीवा और कटनी के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शर्मा गुरुवार को दोपहर 12.35 बजे शहडोल के धनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे सीधी के पूजा पार्क में सभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष शर्मा रीवा पहुंचेंगे और दोपहर 3.45 बजे व्यंकट भवन के सामने कोठी कंपाउंड में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शाम 6.25 बजे कटनी के घंटाघर में सभा को संबोधित करेंगे। शर्मा रात्रि विश्राम कटनी में ही करेंगे।