सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कुलपति प्रोफेसर एस. के. जैन की अध्यक्षता में शिप्रा हॉल में मुंबई के द सहायक ट्रस्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं ट्रस्टी मॉम दिलनवाज़ वारियवा के साथ एक एम. ओ. यू. साइन किया गया । इस एम. ओ. यू. के माध्यम से विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग में संचालित हो रहे बी. एससी. एग्रीकल्चर तथा अन्य विभागों के छात्रों को आर्गेनिक किचन गार्डन और माइक्रो ग्रीन्स आर्गेनिक फार्मिंग की एक सप्ताह की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग और सर्टिफ़िकेशन कोर्स विश्वविद्यालय में निःशुल्क प्रदान की जाएगा । यह एम. ओ. यू. छात्रों का कौशल विकास करेगी ।
इस कार्यक्रम में कुलपति जी ने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए इस तरह की एक्टिविटी उन्हें स्वयं करने को कहा है । द सहायक ट्रस्ट की फाउंडर मॉम दिलनवाज़ वारियवा ने स्टूडेंट्स से आर्गेनिक फार्मिंग से संबंधित फील्ड बेस्ड एक्टिविटी में शामिल होने और आर्गेनिक फ़ूड प्रॉडक्ट्स तैयार करने को कहा । उन्होंने न्यूट्रीशन अवेयरनेस और कुपोषण पर काम करने का कहा तथा इन कार्यों से समाज में ख़ासकर के औरतों और छोटे बच्चों में कुपोषण की कमी से हो रहे एनएमिया को दूर करने को कहा ।
रजिस्ट्रार आई. के. मंसूरी और द सहायक ट्रस्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर मॉम दिलनवाज़ वारियवा ने एम. ओ. यू. पर हस्ताक्षर किए और ट्रस्ट के डायरेक्टर राजेश के. आर. और कॉर्डिनेटर पीयूष सोनी तथा प्रोफेसर विपिन व्यास डीन – लाइफ़ साइंस और आर. के. गर्ग – बायोसाइंस विभागाध्यक्ष की विटनेस में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन एग्रीकल्चर के कॉर्डिनेटर कपिल के. सोनी ने किया और इस कार्यक्रम में न्यूट्रिशनिस्ट मॉम आरती जैन और एग्रीकल्चरिष्ट मिस्टर अमन व्यास, एम. यू. प्रभारी अर्चना सेन, अभिलाषा और बायोसाइंस विभाग की गेस्ट फैकल्टी और विद्यार्थी उपस्थित हुए । अंत में आर. के. गर्ग विभागाध्यक्ष बायोसाइंस ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया ।