आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जबलपुर के बूढ़ी खेरमाई में ड्यूटी कर रहे ASI का हार्ट अटैक से निधन हो गया। घटना गुरुवार सुबह की है। ASI रामकुमार बरकड़े बूढी खेरमाई में ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। साथी पुलिसकर्मी इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ASI मूलत: मंडला जिले के रहने वाले थे। कुछ साल से जबलपुर में ही नौकरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ASI जबलपुर में अपने बेटे के साथ रहा करते थे।
ASI के बेटे रोहित बरकड़े ने बताया कि बुधवार की रात पिता ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। आज सुबह जब मैं कॉलेज जा रहा था, तभी जानकारी मिली कि पिताजी की डेथ हो गई है। रोहित बरकड़े ने बताया कि पिताजी को किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी।