सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल ने मध्यप्रदेश राज्य के नर्मदापुरम और रायसेन जिलों के लिए दो और मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हमारी एक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस पहले ही राज्य के मंडला जिले में राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के साथ मिलकर विज्ञान संचार सम्बन्धी कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इन भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बसों का उद्देश्य दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों, लोगों तक पहुँचना है और उनमें विज्ञान की संस्कृति को बढ़ाना है जिसे मोबाइल विज्ञान वैन में लगे मनोरंजक एवं इंटरएक्टिव विज्ञान प्रदर्शों की मदद से हासिल किया जाता है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न विषयों पर आधारित हैं।

यह फ्लैग ऑफ समारोह मनाया गया, जिसमें मनमोहन कापसे, प्रोफ़ेसर आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग विभाग, मौलाना आजाद नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट), भोपाल एवं आरएससी, भोपाल की स्थानीय सलाहकार समिति के सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने राज्य के रायसेन जिले के लिए ऊर्जा थीम पर और राज्य के नर्मदापुरम जिले के लिए मापन थीम पर एमएसई (भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी) बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। ये दोनों बसें उक्त जिलों के विभिन्न शासकिय विद्यालयों का भ्रमण करेंगी एवं उनमें विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।