सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आरएससी, भोपाल ने आज विश्व विज्ञान दिवस मनाया। हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और विज्ञान के उभरते मुद्दों पर बहस में व्यापक जनता को शामिल करने की आवश्यकता को उजागर करने के लिए हर साल दुनिया भर में शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत मेक एंड टेक वर्कशॉप’, ‘ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेलबीइंग’ विषय पर एक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और ‘एनचांटिंग केमिस्ट्री’ विषय के तहत रसायन विज्ञान पर एक नए विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान का शुभारंभ किया गया। उपरोक्त आयोजनों में क्रमशः कुल 12, 29 और 35 छात्रों ने भाग लिया।
इसके अलावा, हमारे ग्रह पर जीवन को बनाए रखने वाले सूर्य की बुनियादी गतिशील विशेषता को समझने एवं जनता को जागरूक करने के लिए इस दिन आम आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के बीच आधुनिक टेलिस्कोप के माध्यम से सुरक्षित रूप से सूर्य के धब्बो का अवलोकन कराया गया। इसमें विभिन्न स्थानीय स्कूलों के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा, मेक एंड टेक कार्यशाला का भी आयोजन हुआ इसके अंतर्गत पांच विज्ञान खिलौने (अर्थात पिंजरे में पक्षी, तितली बैलेंस किट, सेंटर ऑफ ग्रेविटी किट, न्यूटन की कलर डिस्क और हम्प्टी डम्प्टी किट) बनाये गए। पूर्ण किटें प्रतिभागियों को घर पर उपयोग के लिए स्थायी रूप से प्रदान की गयी।
प्रश्नोत्तरी के सफल प्रतिभागियों को विश्व विज्ञान दिवस के दिन पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सार्वजनिक जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालने वाला एक विज्ञान फिल्म शो भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस घटना के व्यापक प्रसार के लिए विज्ञप्ति को अपने प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित करें।