सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के पैथोलॉजी और लैब मेडिसिन विभाग की ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साइटोलॉजी सम्मेलन, साइटोकॉन-23 में शानदार भागीदारी रही।

सम्मेलन के दौरान विभाग की जूनियर रेजिडेंट देव्यांशी गरकोटी ने प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष वैशाली वाल्के के मार्गदर्शन में पोस्टर प्रेजेंटेशन में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि विभाग के एसोशिएट उज्ज्वल खुराना ने एक मौखिक पेपर प्रस्तुत किया।
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने देव्यांशी गरकोटी और उज्ज्वल खुराना को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।