सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल के सीएफएम विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर पंकज प्रसाद को हाल ही में संपन्न “CSZIAPSCON 2023 – 9वें सेंट्रल साउथ जोन, इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन कॉन्फ्रेंस” में प्रतिष्ठित “मित्तल ओरेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। सम्मेलन का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज विदिशा के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया था ।

“मित्तल ओरेशन अवार्ड” इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) के सेंट्रल साउथ जोन में एक संकाय सदस्य को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। पंकज प्रसाद ने “मुख्यधारा में विकलांग व्यक्तियों का समावेश,” विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। उनके विचारों से उयस्थित दर्शक काफी प्रभावित हुए और सभी ने व्यापक प्रशंसा की। प्रतिष्ठित भाषण पुरस्कार के अलावा, पंकज प्रसाद ने एक पेपर भी प्रस्तुत किया और एक सत्र की अध्यक्षता करके सम्मेलन में सक्रिय रूप से योगदान दिया।

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने पंकज को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।