त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में 115 विकासखण्डों में शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 78 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 77 प्रतिशत महिला, 79 प्रतिशत पुरूष और 9.8 प्रतिशत अन्य मतदाता हैं। सर्वाधिक 87.7 प्रतिशत मतदान जिला राजगढ़ और आगर-मालवा में हुआ है। सबसे कम मतदान रीवा जिले में 65.7 प्रतिशत हुआ है। शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 89.9 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।