आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इस बार नवम्बर माह का पहला हफ्ता अक्टूबर की तरह ही बीत गया। अक्टूबर माह में जहां अधिकांश दिनों में दिन और रात का तापमान ज्यादा रहा वैसा ही मौसम अभी महसूस हो रहा है। इन दिनों दिन का तापमान सामान्य जरूर है लेकिन गर्मी महसूस हो रही है। दूसरी ओर रात का तापमान एक हफ्ते से 17 डिग्री से नीचे नहीं होकर सामान्य से दो डिग्री ज्यादा ही है।
आमतौर पर नवम्बर में हल्का कोहरा छाने की शुरुआत हो जाती है लेकिन इन दिनों सुबह से ही मौसम साफ है। सोमवार को भी दृश्यता 2 हजार मीटर की थी। अभी नवम्बर के पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन ठण्ड असरदार नहीं है खासकर दिन में। सुबह 8 बजे तक हल्की ठण्डक जरूर रहती है लेकिन इसके बाद धूप का असर शुरू हो जाता है और दोपहर 12 बजे गर्मी महसूस होने लगती है।
पिछले एक हफ्ते का तापमान
तारीख दिन का तापमान(डिग्री सेल्सियस में) रात का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
29 अक्टूूुबर 31.8 (सामान्य) 17.4 (+2)
30 अक्टूबर 31.4 (सामान्य) 17.8 (+2)
31 अक्टूबर 31.7 (सामान्य) 17.8 (+2)
1 नवम्बर 30.8 (-2) 17.6 (+2)
2 नवम्बर 31.2 (सामान्य) 17.6 (+2)
3 नवम्बर 31.4 (सामान्य) 17.9 (+2)
4 नवम्बर 31.4 (सामान्य) 17.2 (+2)
5 नवम्बर 31.3 (लामान्य) 17.5 (+2)
दूसरी ओर रात 9 बजे बाद ठण्डक जरूर महसूस होती है लेकिन तापामान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा ही है। रविवार को दिन का तापमान 31.3 डिग्री (सामान्य) रहा जबकि रात का तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 15 नवम्बर के बाद सर्दी बढ़ सकती है।
इस साल अब तक डेंगू के 400 मरीज
उधर, रविवार को डेंगू के 9 नए मरीज मिले हैं। इस तरह 24 घंटे में 14 नए मरीज हो गए हैं। इसके सहित इस साल अब तक 400 डेंगू के मरीज मिले हैं। मलेरिया विभाग द्वारा जहां भी नए मरीज मिल रहे हैं वहां लार्वा के सैंपल लेकर छिड़काव किया जा रहा है। अभी सर्दी ठण्ड नहीं होने से सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या सामान्य है।
एक हफ्ते में डेंगू के मरीज
बीमारी 28 अक्टूबर 29 अक्टूबर 30 अक्टूबर 31 अक्टूबर 1 नवम्बर 2 नवम्बर 3 नवम्बर 4 नवम्बर 5 नवम्बर
डेंगू मरीज 6 – – 5 – 4 – 5 9