आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर भोपाल में दीपावली पर 21 किलों पारे से बने श्रीयंत्र का होगा विशेष पूजन। जिसको लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर को धनतेरस के पूर्व विद्युत साज सज्जा से सुसज्जित किया जाएगा, साथ ही लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी फूलों से विशेष सज्जा की जाएगी।

12 नवंबर दीपावली की रात 10.30 बजे से पूजन प्रारंभ किया जाएगा। इसमें 21 किलो पारे से बने श्रीयंत्र का 1008 नोटों से पूजन किया जाएगा साथ ही सहस्त्रार्चन, ललिता सहस्त्रनाम और श्री सुक्तं पाठ किया जाएगा इसे बाद हवन और आरती का होगी । मंदिर के व्यवस्थापक पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया है कि हर वर्ष व्यापारी अपनी तिजोरी का पैसा मंदिर को समर्पित करते हैं, मंदिर समिति उस राशि को लक्ष्मी पूजन में रखकर पूजन करती है। और अगले दिन यह राशि व्यापारियों को वापस लौटा दी जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी व्यापारियों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि साल भर बनाए रखती हैं।