गांधीनगर स्थित झूलेलाल मार्केट से राधाकिशन मंदिर तक भूमिपूजन के एक साल भी सड़क निर्माण नहीं होने से चिंतित रहवासियों के साथ स्थानीय पार्षद ने अनूठा प्रदर्शन किया। केट काटकर भूमिपूजन की वर्षगांठ मनाई गई।

गांधीनगर स्थित झूलेलाल मार्केट से राधाकिशन मंदिर तक भूमिपूजन के एक साल भी सड़क निर्माण नहीं होने से चिंतित रहवासियों के साथ स्थानीय पार्षद ने अनूठा प्रदर्शन किया। केट काटकर भूमिपूजन की वर्षगांठ मनाई गई।

पार्षद लक्ष्मण राजपूत ने बताया किइस सड़क पर 18 नवंबर 2021 को भमिपूजन किया गया था। यह काम राजधानी परियोजना प्रशासन को करना था। विभाग का अस्तित्व समाप्त होने के बाद काम लोक निर्माण विभाग को करना है पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। रहवासियों एवं व्यापारियों को परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारण सहित अनेक रहवासी एवं व्यापारी शामिल हुए। सभी ने सड़क निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की।

रामेश्वर ने निर्देश दिए, काम शुरू

इधर क्षेत्र के भाजपा नेताओं के अनुसार इस सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। भाजयुमो ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू मीणा, हरीश सबनानी, मंशाराम आदि की अगुवाई में व्यापारियों ने विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर रोड खराब होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया। मीणा के अनुसार रामेश्वर ने उसी समय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर सड़क निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मीणा ने बताया कि जल्द ही काम पूरा होगा। झूलेलाल मार्र्केट गांधीनगर का सबसे बड़ा फुटकर बाजार है। यहां बड़ी संख्या में कपड़ा, बर्तन, रेडीमेड, जनरल स्टोर एवं किराने की दुकाने हैं। आसपास के ग्रामीण इलाकों के नागरिक भी यहां खरीदी करने आते हैं। मार्ग खराब होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वर्तमान में यह कच्ची पगडंडी जैसी बन गई है। दिन भर उठती धूल से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। रहवासी भी परेशान हैं क्योंकियह उनका भी पहुंच मार्ग है। राधाकिशन मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण से सभी को राहत मिलेगी।