भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 24 जनवरी को खेला जाएगा. रोहित शर्मा की टीम इंडिया इस मुकाबले में कीवियों का व्हाइट वाश करने उतरेगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा. रोहित शर्मा एंड कंपनी का इरादा तीसरा मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड को व्हाइट वाश करने का होगा. टीम इंडिया हैदराबाद और रायपुर में खेले गए दोनों मैच पहली ही जीत चुकी है. ऐसे में भारत के पास 2-0 की निर्णयायक बढ़त है. न्यूजीलैंड की टीम इंदौर में पहली बार वनडे खेलने उतरेगी. वहीं होल्कर स्टेडियम में भारत का एकदिवसीय रिकॉर्ड जबरदस्त है. आइए आपको बताते हैं कि तीसरे वनडे में भारत की तरफ से कौन प्रमुख खिलाड़ी बेहदरीन प्रदर्शन कर सकते हैं.
विराट कोहली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली तीसरे मुकाबले में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. मौजूदा समय में वह शानदार फॉर्म में हैं. बीते एक महीने में वह वनडे में तीन शतक लगा चुके हैं. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वह अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. विराट पहले मैच में 8 और दूसरे मुकाबले में 11 रन ही बना सके. कोहली से तीसरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
शुमभन गिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल सुर्खियों में हैं. बीते कुछ समय से वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. वह भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले पहले बैटर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 208 रन बनाने वाले शुभमन ने दूसरे मुकाबले में नाबाद 40 रन की पारी खेली थी. तीसरे मैच में भी वह बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे.
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी फॉर्म में लौट आए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अब तक अच्छी बैटिंग की है. कीवियों के खिलाफ पहले मैच में 34 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने दूसरे मुकाबले में 51 रन बनाए थे. तीसरे मुकाबले में भी हिटमैन एक बार फिर कप्तानी पारी खेलना चाहेंगे.
इंदौर में अजेय है टीम इंडिया
इंदौर में भारतीय टीम एकदिवसीय मैचों में अब तक अजेय रही है. भारत ने होल्कर स्टेडियम में 5 पांच वनडे खेले हैं. इन सभी मुकाबलों में वह जीत दर्ज करने में सफल रहा. इंदौर में पहला एकदिवसीय मैच 15 अप्रैल 2006 को खेला गया था. तब भारात ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. उसके बाद टीम इंडिया अगले चार मैचों में लगातार जीत दर्ज करने में सफल रही. भारत इस मैदान पर अब तक इंग्लैंड को दो बार जबकि वेस्टइंडीज, आउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक बार हरा चुका है. न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इंदौर में मैच खेलने उतरेगी.