सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : समरकंद, उज्बेकिस्तान में चल रहे 46वें फिडे चेस ओलिंपियाड के सातवें दौर में भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हराया। भारत की जीत में आर प्रज्ञानानंदा और विश्व चैंपियन डी गुकेश की जीत अहम रही। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर टीम के खाते में पूरे अंक जोड़े।प्रज्ञानानंदा ने सफेद मोहरों से निकिता वितुगोव को मात दी। वहीं डी गुकेश ने काले मोहरों से डेनियल हॉवर्ड फर्नांडीज के खिलाफ जीत दर्ज की। दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरिगैसी का मुकाबला अनुभवी माइकल एडम्स के साथ ड्रॉ रहा। तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन को ल्यूक मैकशेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
भारत की यह जीत छठे दौर में मेजबान उज्बेकिस्तान से मिली हार के बाद आई। सातवें दौर में जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने प्रतियोगिता में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश जारी रखी है। 46वां चेस ओलिंपियाड 16 से 27 सितंबर तक समरकंद में आयोजित किया जा रहा है। महिला वर्ग में भी भारत ने जर्मनी को 3.5-0.5 से हराया। कोनेरू हम्पी, दिव्या देशमुख और बी सविता श्री ने जीत दर्ज की, जबकि वैशाली का मुकाबला ड्रॉ रहा। सविता श्री ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #समरक #46व #अहम