सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग पदक
नागोया, जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत लिया। चानू ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का भार उठाया। मीराबाई चानू का यह एशियन गेम्स में पहला पदक है। इससे पहले वह 2014 के इंचियोन खेलों में नौवें स्थान पर रही थीं, जबकि 2022 के हांगझोऊ एशियन गेम्स में वह चौथे स्थान पर रही थीं। 2018 में चोट के कारण वह एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।
चानू के रजत पदक के साथ भारत का वेटलिफ्टिंग में 28 साल का इंतजार भी खत्म हो गया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग पदक जीता था। इसके बाद भारतीय वेटलिफ्टर्स एशियन गेम्स में पोडियम तक नहीं पहुंच सके थे। प्रतियोगिता में उत्तर कोरिया की री सॉन्ग-गुम ने 215 किलोग्राम के कुल वजन के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजायना ने 191 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक हासिल किया। मीराबाई का यह पदक उनके ओलंपिक रजत, विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों की उपलब्धियों के साथ उनके बड़े अंतरराष्ट्रीय पदक संग्रह में शामिल हो गया है।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #पदक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #रचत