सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चेस ओलिंपियाड में भारत का टॉप पर पहुंचने का मौका छूटा, 2-2 से ड्रॉ
समरकंद। 46वें फिडे चेस ओलिंपियाड के आठवें दौर में भारतीय पुरुष टीम को अजरबैजान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस परिणाम के साथ भारत के पास शीर्ष स्थान के करीब पहुंचने का मौका छूट गया। भारत के चारों खिलाड़ियों आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगैसी, डी गुकेश और विदित संतोष गुजराती के मुकाबले ड्रॉ रहे। सबकी नजर डी गुकेश और अजरबैजान के महम्मद मुरादली के मुकाबले पर थी। गुकेश ने सफेद मोहरों से दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन मुरादली ने मजबूत बचाव करते हुए 56 चालों के बाद मुकाबला ड्रॉ करा लिया। प्रज्ञानानंदा ने शखरियार मामेदयारोव, अर्जुन ने आयदीन सुलेमानली और विदित ने रऊफ मामेदोव के साथ अंक बांटे।
इसी दौर में जर्मनी ने शीर्ष पर चल रहे उज्बेकिस्तान को 2.5-1.5 से हराया। इसके बावजूद भारत इसका पूरा फायदा नहीं उठा सका। आठ दौर के बाद उज्बेकिस्तान और जर्मनी 14-14 मैच अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जबकि भारत 13 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर है। महिला वर्ग में भी भारतीय टीम कजाखस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही। बी सविता श्री ने लगातार सातवीं जीत दर्ज कर भारत को मुकाबले में बराबरी दिलाई। वहीं वैशाली रमेशबाबू को हार का सामना करना पड़ा, जबकि कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के मुकाबले ड्रॉ रहे।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #समरक #46व #आठव