सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के खिलाफ 24 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी वेस्टइंडीज, सैमी तैयार
तिरुवनंतपुरम। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी की नजर भारत में 24 साल से चले आ रहे द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत के सूखे को खत्म करने पर है। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में मैच होगा। सैमी ने भारत के खिलाफ सीरीज को अपनी टीम के लिए खुद को परखने का बड़ा मौका बताया है। उनका कहना है कि घरेलू परिस्थितियों में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने से टीम को अपनी मौजूदा क्षमता का आकलन करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वेस्टइंडीज 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी है और अब उसकी नजर क्वालीफायर मुकाबलों पर है। सैमी ने कहा कि भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन से खिलाड़ियों को बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी का मौका मिलेगा। टीम में शाई होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड और अल्जारी जोसेफ जैसे खिलाड़ियों से भी उम्मीदें हैं।सैमी ने 19 वर्षीय लेग स्पिनर विटेल लॉज के प्रदर्शन की भी तारीफ की। लॉज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे पदार्पण के बाद पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं। सैमी के मुताबिक, टीम उनके विकास पर लगातार काम कर रही है और भारत के खिलाफ सीरीज में भी युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #करन #उतर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #वनड