सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले जय मीणा ने भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने पुरुषों की सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इस खेल में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाया।

जय मीणा ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही भारत का पदक पक्का हो गया था। सेमीफाइनल में उनका सामना जापान के ताकुया कुरोसाका से हुआ, जहां जय को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सेमीफाइनल में हार के बावजूद उन्हें कांस्य पदक मिला।

जय ने सेमीफाइनल में शुरुआत में तीन गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की और चौथा तथा पांचवां गेम जीतकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। हालांकि जापानी खिलाड़ी ने छठे गेम में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबला करीब 45 मिनट चला।

जय मीणा का यह तीसरा एशियन गेम्स है। इससे पहले वह 2018 और 2022 के संस्करणों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल में भी कांस्य पदक जीता था। क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले जय ने स्कूल में सॉफ्ट टेनिस से जुड़ने के बाद इस खेल में करियर बनाया और अब भारत के पहले एशियन गेम्स सॉफ्ट टेनिस पदक विजेता बन गए हैं।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #2026 #रहन #अपन