सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मीराबाई चानू ने 28 साल बाद जीता मेडल, एशियन गेम्स में सिल्वर
भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। चानू ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इस पदक के साथ भारत का एशियन गेम्स में भारोत्तोलन पदक का 28 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले भारत के लिए कर्णम मल्लेश्वरी ने 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। इसके बाद भारतीय भारोत्तोलकों को एशियन गेम्स में पोडियम स्थान नहीं मिल पाया था।
मीराबाई चानू के लिए भी यह पदक बेहद खास है। वह इससे पहले ओलंपिक में रजत, विश्व चैंपियनशिप में पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। एशियन गेम्स का पदक उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियों में अब शामिल हो गया है।
एशियन गेम्स में चानू का पिछला प्रदर्शन पदक तक नहीं पहुंच पाया था। 2014 में उन्होंने नौवां स्थान हासिल किया था, जबकि 2018 में चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर रहीं। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में वह चौथे स्थान पर रही थीं। इस बार नागोया में उन्होंने रजत पदक जीतकर अपना इंतजार खत्म कर दिया।
स्पर्धा में उत्तर कोरिया की री सोंग गुम ने 215 किलोग्राम के कुल वजन के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया की विजायाना लुलुक डायानी त्रि ने कांस्य पदक हासिल किया।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #2026 #रजत #पदक