सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : न्यूजीलैंड ने भारत से टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान, एक साल बाद लौटा तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी मिशेल सैंटनर करेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।

टीम में सबसे खास वापसी तेज गेंदबाज एडम मिल्न की हुई है। 34 वर्षीय मिल्न एक साल से ज्यादा समय बाद न्यूजीलैंड की अंतरराष्ट्रीय टी20 टीम में लौटे हैं। वह चोट के कारण टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल सके थे। उनके साथ लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी जैसे तेज गेंदबाज भी टीम में हैं। न्यूजीलैंड ने कुल सात तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है।

हालांकि न्यूजीलैंड को रचिन रविंद्र के रूप में बड़ा झटका लगा है। पिछले सप्ताह प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में चोट लगने के कारण वह टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके लगभग छह सप्ताह के पुनर्वास की उम्मीद है और वह भारत के खिलाफ बाद की वनडे सीरीज में वापसी का लक्ष्य रख रहे हैं।

न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की भी वापसी हुई है। वहीं फिन एलन और टिम सेफर्ट की जोड़ी फिर से पारी की शुरुआत करती नजर आ सकती है। टीम में डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और मार्क चैपमैन जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं। दोनों टीमों की अगली टी20 भिड़ंत मार्च में हुए टी20 विश्व कप फाइनल के बाद होगी।

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्न, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट और नाथन स्मिथ।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #तरर #सदस #टनर