सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को दो और पदक अपने नाम किए। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। रोशिबिना देवी का फाइनल मुकाबला चीन की झांग शियाओयू से हुआ। भारतीय खिलाड़ी को मुकाबले में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। झांग ने दोनों राउंड 5-0 से अपने नाम किए। इसके बावजूद रोशिबिना ने लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला कायम रखा। इससे पहले उन्होंने 2018 में कांस्य और 2023 में रजत पदक जीता था।

वहीं सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में 6 मिनट 13.25 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। चीन की जोड़ी ने 6:09.37 के समय के साथ स्वर्ण और उज्बेकिस्तान की जोड़ी ने 6:10.49 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। इन दो पदकों के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक संख्या 14 हो गई है। भारतीय दल के खाते में अब एक स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक हैं।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #सतन #सलम #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #2026