आरपीएसएसी ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की रद्द, GK का प्रश्न पत्र हुआ लीक
December 24, 2022 5:24 am
Editor: ITDC News Team
शनिवार सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होनी थी। आज समान्य विज्ञान का परीक्षा था। पेपर लीक की सूचना पर पेपर रद्द कर दिया गया। वहीं दूसरी पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा है, जो समयानुसार होगी।
आरपीएसएसी ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती की शनिवार को होने वाली परीक्षा को गड़बडी के चलते निरस्त कर दिया है। शनिवार सुबह नौ बजे परीक्षा शुरू होनी थी। आज समान्य विज्ञान की परीक्षा थी। उदयपुर में पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद ये फैसला लिया गया है। पुलिस और एसओजी को जांच दे दी गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाने के बाहर नाकाबंदी की गई थी। जालोर से आ रही एक बस में पुलिस ने चेकिंग की। जिसमें कुछ परीक्षार्थी और शिक्षक थे। शिक्षक परीक्षार्थी से एक पेपर सॉल्व करवा रहे थे। जिसकी जानकारी तुरंत ही आरपीएससी को दी गई। छात्रों के पास से मिला प्रश्न पत्र, शनिवार को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र से मैच हो गया। उदयपुर पुलिस पेपर लीक को लेकर खुलासा कर सकती है।
मामले की जांच एसओजी को सौंपी गई है। यह वही प्रश्न पत्र था, जो आज आना था। मामले की जांच की जा रही है कि यह प्रश्न पत्र कहां से आया। फिलहाल, पेपर निरस्त कर दिया गया है। हजारों परीक्षार्थियों को यह सूचना परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर मिली है।
परीक्षा स्थगित होने से कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र भड़क गए। अजमेर में पुरानी मंडी स्कूल सेंटर पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। छात्रों ने अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा।
दूसरी पाली में होगी विज्ञान की परीक्षा
सीनियर टीचर परीक्षा-2022 ग्रुप सी की परीक्षा थी। शनिवार सुबह पहली पारी की परीक्षा 1193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब 3.74 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे। पेपर लीक होने के बाद सिर्फ ग्रुप सी के जीके का पेपर रद्द किया गया है। दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2 से 4.30 बजे होगी, इस परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
26 दिसंबर 2022 को सुबह 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा और दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 27 दिसंबर को सुबह 9 से 11.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर उठाए सवाल
वहीं पेपर लीक को लेकर हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ‘आरपीएससी सहित तमाम भर्ती करवाने वाली संस्थाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में RPSC द्वारा आयोजित 2nd ग्रेड अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के समाचार प्राप्त हो रहे है,परीक्षा के आयोजन से पूर्व ही पेपर आउट हो जाना मेहनतकश छात्रों के सपनों के साथ कुठाराघात है जिसके लिए पूर्णतया राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है।’ राजस्थान में पेपर लीक होने की परंपरा बन चुकी है और RPSC सहित तमाम भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने वाली संस्थाओं व एजेंसियों में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार और ऐसे जिम्मेदारों को सत्ता में बैठे लोगों की सह के कारण ऐसा हो रहा है।
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल में विद्यार्थियों को उद्योग जगत...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नालंदा केंद्रीय पुस्तकालय में 3 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ; कु...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल, प्र...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा के परियोजना बाणगंगा के से...
एसआईआर में स्थानीय अफसरों के अधिकार बढ़ाने की मांग, महाराष्ट्र सीईओ ने लिखा पत्र सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्य...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भारतीय जनता पार...
पुलिस की तेजी पर सवाल नहीं, हर नागरिक को ऐसी ही जांच चाहिए भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जिस तेजी और तकनीकी दक्षता के साथ...
सही पोषण, देश रोशन’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शि...
पद्मजा की डायरी ‘मैं कोई और को स्वयं प्रकाश स्मृति सम्मान के लिए चुना गया सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपा...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भोपाल में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित राजभा...
रानी कमलापति स्टेशन पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, बड़ी संख्या में जुटे यात्री-रेल कर्मी सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईट...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा...
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मास...