आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: हिमाचल प्रदेश के शिमला के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को भूस्खलन के बाद 4 दिन से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
भारतीय सेना, SDRF और पुलिस यहां बचाव कार्य में जुटी हुई है। लापता 21 लोगों में से अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून सीजन में 7500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि 327 लोगों की जान गई है।
इनमें से 71 लोगों की मौत पिछले चार दिन में हुई है। राज्य सरकार ने केंद्र से 6,600 करोड़ रुपए की मदद की मांग की है।
हिमाचल के कांगड़ा में एयरफोर्स लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर रही है। 15 और 16 अगस्त को एयरफोर्स ने 780 लोगों को एयरलिफ्ट किया है।
उधर, उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का कहना है कि राज्य में इस सीजन में अब तक 650 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।