आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम ने पिछले हफ्ते उनकी पदोन्नति की सिफारिश की थी।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने NCP नेता नवाब मलिक की जमानत याचिका की खारिज
बॉम्बे हाई कोर्ट ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई ने यह ऑर्डर दिया। कोर्ट अब दो हफ्ते बाद उनकी जमानत याचिका पर मेरिट के आधार पर सुनवाई करेगी।
मलिक ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि उनकी एक किडनी खराब हो गई है और दूसरी केवल 60 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रही है और उसकी हालत और खराब हो रही है।
राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने 18 जुलाई को फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई
राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने 20 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने से पहले 18 जुलाई को सदन के फ्लोर लीडर्स की एक बैठक बुलाई है।
मध्य प्रदेश में पूरे परिवार ने किया सुसाइड, फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव
मध्य प्रदेश के भोपाल के रातीबड़ में एक दंपती ने अपने दो बेटों के साथ सुसाइड कर लिया। गुरुवार को दंपती के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों बेटों को जहर देने की आशंका है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र है।
उत्तराखंड में मिनी ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मारी, दिल्ली में दो ट्रक भिड़े; 7 लोगों की मौत
उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ियों को ले जा रहे मिनी ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, दिल्ली के अलीपुर में जीटी करनाल रोड पर दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
रूसी रक्षा मंत्रालय के सामने हथियार सरेंडर कर रही वैगनर आर्मी
प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के मेंबर्स ने रूसी रक्षा मंत्रालय के सामने हथियार सरेंडर करना शुरू कर दिया है। अब तक 20 हजार से ज्यादा फायर आर्म्स, 2,500 मैट्रिक टन विस्फोटक के साथ टैंक और रॉकेट लॉन्चर भी लौटाए गए हैं।