आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारी संघ के अंतर्गत शिक्षिका सह सहायक वार्डन मोर्चा द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष में प्रांतीय बैठक आयोजित की गई । इनके द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की गरीब छात्राओं के लिए हॉस्टल संचालित किए जा रहे है उनकी समस्याओं के संबंध में आपसी चर्चा उपरांत संचालक राज्य शिक्षा केंद्र मंत्री स्कूल शिक्षा एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया इसमें लगभग ढाई सौ मातृशक्ति ने भाग लिया।
बैठक में प्रदेश स्तर से आई सहायक वार्डनो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये समापन अवसर पर प्रांतीय प्रभारी सहायक वार्डन मोर्चा कल्पना दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की आज हम माननीय मुखयमंत्री जी शिक्षा मंत्री जी एवं संचालक राज्य शिक्षा केंद्र को अंतिम ज्ञापन दे रहे है यदि समय सीमा में काम नहीं हुया तो शासन प्रशासन को हम अपनी ताकत का यहसास कराएंगे |