लंदन । मैनचेस्टर यूनाइडेट के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ हुए मुकाबले में गोल कर दिखाया है कि अभी उनकी धार कम नहीं हुई है। हाल ही में रोनाल्डो के एक बच्चे की मौत हो गयी थी जिसके कारण वह दुख में डूबे थे , इसके बाद भी मैदान में वापसी कर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलायी है। उनकी टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है पर यह स्टार खिलाड़ी प्रशंसको के भरोसे पर खरा उतरा है।

मैनेचेस्टर ने ब्रैंटफोर्ड के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की थी। इस मैच में रोनाल्डो ने 61वें मिनट में पेनल्टी को गोले में बदला। उनके अलावा ब्रूनो फर्नांडिस और रफेल वराने ने भी गोल किये थे। इससे पहले, चेल्सी के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने गोल किया था।

प्रीमियर लीग के इस सत्र में रोनाल्डो का यह 18वां गोल था। वहीं सत्र का कुल 24वां गोल। मैच के बाद पुर्तगाल के इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा कि गोल करने को लेकर उनकी भूख अभी कम नहीं हुई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें रोनाल्डो मैच समाप्त होने के बाद कैमरे पर यह कह रहे हैं कि मैं अभी समाप्त नहीं हुआ हूं। ब्रेंटफोर्ड पर मिली जीत से तकनीकी रूप से मैनचेस्टर युनाइटेड के शीर्ष चार में रहने की संभावना बनी हुई है।