सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू ने महज 22 गेंदों पर 57 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए बतौर ओपनर 1,000 रन पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पांचवें ओपनर बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन और अभिषेक शर्मा यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।

संजू ने 1,000 से अधिक ओपनिंग रन 181.59 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जो इस क्लब में शामिल भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा बताया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी तेज पारी ने भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। संजू की पारी को उनकी फॉर्म में वापसी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #मसन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अफग #तरर