सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया है। इससे पहले उन्हें केवल सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए चुना गया था। अब वह सीरीज के पहले मुकाबले से ही चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर यह बदलाव तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद किया गया है। प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और उन्हें मैच खेलने लायक फिटनेस हासिल करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। हालांकि, आगामी टेस्ट सीरीज से पहले उनकी वापसी की संभावना बनी हुई है।

रणजी ट्रॉफी में शानदार रहा आकिब का प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के 29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाई है। हाल ही में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए चार दिवसीय मुकाबले में उन्होंने छह विकेट हासिल किए थे। पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्रों में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। वह पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर चुके हैं।

4 नवंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी केवल पहले वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे) और आकिब नबी।


Hashtags: #Sports #Bhopal #न्यूजीलैंड #खिलाफ #वनडे #सीरीज #पहले #टीम #इंडिया #न्यूजीलैंडकेखिलाफवनडे