सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: हार्दिक पांड्या को KKR में मिल सकती है कप्तानी, अश्विन का बयान वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक के संभावित ट्रेड को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) हार्दिक के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जहां उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

केकेआर में कप्तानी का मिल सकता है मौका अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान कहा कि केकेआर में हार्दिक के लिए काफी संभावनाएं हैं। टीम उन्हें कप्तान बनाने पर विचार कर सकती है। उन्होंने संभावित ट्रेड के तहत वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के नाम भी सुझाए। हालांकि, अश्विन ने माना कि वरुण को टीम से अलग करना आसान नहीं होगा।

इन टीमों को बताया संभावित दावेदार अश्विन के मुताबिक, हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स संभावित विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान के संभावित ट्रेड की संभावना भी रखी। वहीं, पंजाब किंग्स के अज़मतुल्लाह उमरजई का नाम भी चर्चा में लिया।

मुंबई इंडियंस में भविष्य पर सवाल हार्दिक पांड्या ने 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी। टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। ऐसे में हार्दिक के ट्रेड और टीम में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, अभी किसी फ्रेंचाइजी या मुंबई इंडियंस की ओर से उनके ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Hashtags: #Sports #Bhopal #हार्दिक #पांड्या #Kkr #मिल #सकती #कप्तानी #अश्विन #हार्दिकपांड्याकोKKR