सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में शतक जड़ दिया। ब्रूक ने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने कुल 49 गेंदों पर 114 रन बनाए। ब्रूक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 18वें ओवर में दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा शतक है।
ब्रूक के साथ जोस बटलर ने भी शानदार पारी खेली। बटलर ने 44 गेंदों पर 80 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 254/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने मुकाबला 119 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ब्रूक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #शतक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #पहल #टरन