आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 25 अगस्त तक लद्दाख के दौरे पर हैं। मंगलवार (22 अगस्त) को वे लेह से बाइक चलाकर 130 किलोमीटर दूर लामायुरू पहुंचे। कांग्रेस ने राहुल की ट्रिप की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि मोहब्बत का सफर जारी है।

आज राहुल बाइक से ही कारगिल की जंस्कार तहसील जाएंगे। गुरुवार को राहुल कारगिल टाउन पहुंचेगे। वे वहां 25 अगस्त को होने वाली 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद-कारगिल चुनाव की बैठक में भी शामिल होंगे।

कांग्रेस बोली- लद्दाख विजिट भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि राहुल की लद्दाख विजिट उनकी भारत जोड़ो यात्रा की ही विस्तार है। जयराम ने कहा- जनवरी में लद्दाख के लोगों के एक डेलिगेशन ने राहुल से लद्दाख आने के लिए कहा था। इस वजह से राहुल पूरे लद्दाख की यात्रा कर रहे हैं।

राहुल के लद्दाख दौरे के हर दिन की डिटेल पढ़ें…

21 अगस्त: रात को लेह मार्केट में तिरंगा फहराया

21 अगस्त की रात को राहुल ने लेह मार्केट में आर्मी के रिटायर्ड अफसरों से मुलाकात की। राहुल ने उनके साथ तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान मार्केट में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। राहुल ने मार्केट में खरीदारी भी की और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। पूरी खबर पढ़ें…

21 अगस्त: दिन में 264 किमी बाइक चलाकर खारदुंग ला पहुंचे

राहुल गांधी 21 अगस्त को दिन में पैंगोंग त्सो लेक से बाइक राइड कर 264 किलोमीटर दूर खारदुंग ला पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। पूरी खबर पढ़ें…

20 अगस्त: पैंगोंग त्सो लेक पर पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

राहुल ने 20 अगस्त को पैंगोंग त्सो लेक के किनारे अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से भी मिले।

19 अगस्त: लेह से पैंगोंग त्सो लेक तक बाइक राइडिंग की

19 अगस्त को राहुल ने पैंगोंग त्सो लेक तक बाइक राइडिंग की। इस दौरान वे राइडर लुक में दिखे। उन्होंने फेसबुक पर लिखा- ‘पैंगोंग त्सो जाने के रास्ते में। मेरे पिता कहते थे, ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है।’