आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लाल डायरी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बर्खास्त मंत्री और कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने शनिवार को शिंदे गुट की शिवसेना का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे की उपस्थित में उन्होंने पार्टी जॉइन की। गुढ़ा के बेटे के जन्मदिन पर उदयपुरवाटी में आयोजित कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में BSF का जवान लापता, पुंछ में LoC के पास ड्यूटी पर तैनात थे

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास से BSF का एक जवान लापता हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार, 9 सितंबर को बताया कि बिहार के रहने वाले कांस्टेबल की बालाकोट सेक्टर में भरणी पोस्ट पर ड्यूटी थी। वहीं से जवान शुक्रवार को लापता हो गया। BSF के जवानों ने लापता कॉन्स्टेबल की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

US ओपन मेंस डबल्स फाइनल में हारी भारत के रोहन बोपन्ना की जोड़ी; राजीव राम-जो सैलिसबरी ने जीता खिताब

भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन US ओपन के फाइनल में राजीव राम और जो सैलिसबरी से हार गए। फाइनल में उन्हें अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी की जोड़ी ने 2-6, 6-3 और 6-4 से हरा दिया। बोपन्ना और उनके पार्टनर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, और पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया।

बाकी दो सेट में राजीव राम और सैलिसबरी उन पर हावी रहे, और अगले दो सेट जीतकर उन्होंने खिताब पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही राजीव और सैलिसबरी की जोड़ी लगातार तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

हालांकि 43 साल 6 महीने के बोपन्ना ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पहुंची ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी

भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले टूर्नामेंट से पहले, ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी कोलकाता में प्रदर्शित की गई। ट्रॉफी का अनावरण ईडन गार्डन्स में शुक्रवार की शाम हुआ।

ब्रिटेन से लाया जाएगा शिवाजी का वाघ खंजर

शिवाजी का ‘वाघ नख खंजर’ भारत लाया जाएगा। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार इसी महीने एमओयू के लिए लंदन जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार इसे लौटाने पर सहमत हो गई है। साल 1659 में शिवाजी ने इसी खंजर से बीजापुर के सेनापति अफजल खान को मार दिया था।

असम कैबिनेट ने की पूरे राज्य से AFSPA हटाने की सिफारिश

असम राज्य मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार से पूरे असम से अशांत क्षेत्र अधिनियम और AFSPA हटाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही असम कैबिनेट ने सिफारिश की है कि विधानसभा इस दिसंबर में कोकराझार में बुलाई जाए। यह जानकारी असम CMO ने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है।