आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) के डायमंड जुबली कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। कार्यक्रम में PM मोदी ने पोस्टल स्टांप और डायमंड जुबली मार्क वाला सिक्का लॉन्च किया। इसके साथ ही मेघालय की राजधानी शिलांग, महाराष्ट्र के पुणे और नागपुर में CBI के ब्रांच ऑफिस के नए बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में सहायता प्रदान करेगा। CBI की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दें। न्याय, इंसाफ के ब्रांड के तौर CBI का नाम सबकी जुबान पर है। जिन्होंने भी CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं।

मोदी इस दौरान CBI के बेस्ट इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर्स को भी सम्मानित किया। साथ ही उन अधिकारियों को भी सम्मानित किया, जिनका नाम प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए चुना गया था।