आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : SC ने एंटीलिया बम कांड मामले और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या में मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को जमानत दे दी। प्रदीप शर्मा मुंबई पुलिस के स्पेशल ब्रांच में अधिकारी रह चुके हैं। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाना जाता है।

25 फरवरी 2021 को उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले ‘एंटीलिया’ के बाहर जिलेटिन की छड़ों (विस्फोटक में इस्तेमाल की जाने वाली) से भरी स्कॉर्पियो मिली थी। 6 मार्च को मनसुख हिरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। NIA ने दावा किया कि पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा इस घटना का मास्टरमाइंड था।

छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी, CM के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर दबिश

छत्तीसगढ़ में बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कई जगह छापा मारा। रायपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी गई है। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पर भी तड़के टीम पहुंची है। मनीष बंछोर, आशीष वर्मा के भिलाई तीन और विजय भाटिया के नेहरू नगर ईस्ट स्थित मकान में सुबह से टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ईडी ने शराब घोटाले में झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के घर छापा मारा

शराब घोटाले को लेकर ईडी ने बुधवार को झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव के घर छापेमारी की। रांची, दुमका, देवघर और गोड्डा जिलों में लगभग 34 जगहों पर छानबीन की जा रही है। हेमंत सोरेन सरकार में शामिल रामेश्वर उरांव पहले भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। रामेश्वर 1972 बैच के रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं।

पंजाब पुलिस ने 3 तस्करों को पकड़ा, अमृतसर में भारत-पाक बॉर्डर पर 41 किलो हेरोइन जब्त

पंजाब के अमृतसर में STF ने पाकिस्तान से भारत आई 41 किलो हेरोइन जब्त की है। साथ में 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्कर रावी दरिया के रास्ते नशे की खेप भारत में मंगवाते थे। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि को STF को पाकिस्तान से आई 41 किलोग्राम हेरोइन की सूचना मिली थी। जिसके बाद AIG STF की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया। रमदास सेक्टर में टीम ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन को जब्त करने में सफलता हासिल की।

सीबीआई ने रक्षा जासूसी मामले में कनाडा के कारोबारी राहुल गंगल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। मामले में एक पत्रकार और एक पूर्व नौसेना कमांडर को मई में गिरफ्तार किया गया था।