आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  देश भर के प्रमुख राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठनों की

महिला वैज्ञानिकों के लिए “पर्यावरण नेतृत्व और जीवन कौशल” पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल में संपन्न हुआ।

महिला वैज्ञानिकों द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से पर्यावरण, जीवन कौशल और नेतृत्व शैली पर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। इस सत्र के माध्यम से

प्रतिभागियों ने कार्य-जीवन के संतुलित प्रबंधन, साथी सहयोगियों को प्रेरित करने, संचार कौशल में सुधार तथा प्रबंधन, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, दवंद के समाधान और मानसिक तनाव को कम करने पर

गहन चर्चा की। समापन समारोह के अवसर पर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. के. रविचंद्रन द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला वैज्ञानिकों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी गई । साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को वर्चुअली भागीदारी के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के मानव संसाधन प्रबंधन के विशिष्ट संकाय प्रो. पारुल ऋषि एवं प्रो. बी.के. उपाध्याय द्वारा इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन किया गया।