सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) विभाग स्थित लता मंगेशकर सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना का 'ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026' उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक अनंत सक्सेना जी एवं कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार जी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी राहुल सिंह परिहार जी ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ना क्यों आवश्यक है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत यात्रा साझा करते हुए बताया कि समाज सेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से एक स्वयंसेवक राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा तय कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल एवं स्टेट कैंप की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों में अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज' के बारे में जानकारी देते हुए इसमें बढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में अनुशासनहीनता को समाप्त करना क्यों अत्यंत आवश्यक है और एक आदर्श राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में अनुशासित रहना कितना अनिवार्य है।
यह संपूर्ण आयोजन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अवास्या एवं मनीषा वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल प्रबंधन और संयोजन की कमान। ताविषी देवरानी और उनकी छात्र टीम ने संभाली
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #खनल #एनएसएस #2026 #DeskSource #एनएन #टवर #आईट