सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान, संस्कृति, परंपरा एवं जीवन-मूल्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन, संस्कृति, इतिहास, साहित्य, योग, आयुर्वेद, विज्ञान तथा भारतीय चिंतन से संबंधित विभिन्न विषयों की पुस्तकें एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भी प्रदर्शनी में रखी गईं। छात्राओं ने प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुस्तकों का अवलोकन किया तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विविध विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर प्रतिमा यादव ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और जीवन-दृष्टि से जुड़ने का सशक्त साधन हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवीय मूल्य और जीवनोपयोगी विचार आज भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी हैं। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर निशा जैन ने बताया कि

भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराने पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

पुस्तक प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करना, भारतीय ज्ञान-विरासत के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना तथा उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ना रहा। प्रदर्शनी में महाविद्यालय की छात्राओं ने विशेष रुचि दिखाई और विभिन्न पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

महाविद्यालय परिवार ने भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं विद्यार्थियों को ज्ञान ,विचार और संस्कार से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

पुस्तक प्रदर्शनी में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में हिंदी विभाग से डॉक्टर अपर्णा बादल, डॉक्टर कृष्ण बिहारी राय, डॉक्टर संजीव जैन समाजशास्त्र विभाग से डॉक्टर निशा जैन, डॉक्टर कीर्ति वर्मा गृह विज्ञान विभाग से डॉक्टर लक्ष्मी अग्निहोत्री, डॉक्टर भावना रमैया वनस्पति शास्त्र विभाग से डॉक्टर दीप्ति संकत, डॉ संजय सहाय वाणिज्य विभाग से डॉक्टर रेणुका राणा अर्थशास्त्र विभाग से डॉक्टर प्रीति पचौरी, डॉक्टर बरखानिया

भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराने पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

राजनीति विभाग से डॉक्टर सीमा पाठक उर्दू विभाग से डॉक्टर शबाना निखत अंसारी दर्शनशास्त्र विभाग से डॉक्टर पीके खरे की प्रकाशित पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान अर्जन के लिए रखी गई।

हिंदी पखवाड़ा में निबंध, भाषण ,वाद विवाद ,प्रश्न मंच ,स्वरचित कविता ,पाठ स्वरचित कहानी लेखन ,आदि प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ सदस्य डॉक्टर पल्लवी पांडे द्वारा किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर निशा जैन द्वारा सभी प्रकोष्ठ सदस्यों एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक को एवं विद्यार्थियों को आभार दिया ।

महाविद्यालय में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी से विद्यार्थी अवश्य लाभान्वित होंगे एवं ज्ञान अर्जन के लिए एक नई दिशा मिलेगी।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #रदर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सहभ #करत