सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल के आहार एवं पोषण विभाग द्वारा "पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता" का सफल आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिमा यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय एवं उद्देश्य "आयरन एवं प्रोटीन समृद्ध व्यंजन" का विकास रखा गया, जो किशोरी छात्राओं मैं एनीमिया को दूर करने के लिए सहायक रहें l

इस प्रतियोगिता में कुल 24 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी पाक कला व पोषण संबंधी नवाचारों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य महोदया ने छात्राओं के बनाये गए व्यंजनों का स्वाद लेकर उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिए भोजन में भरपूर आयरन और प्रोटीन होना बेहद आवश्यक है।

सरोजिनी नायडू कॉलेज में पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित

प्रतियोगिता का सफल आयोजन आहार एवं पोषण विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता चौरसिया के नेतृत्व में डॉ. रेनू श्रीवास्तव, डॉ. नेहा चौधरी, सौम्या साहू के संचालन में जूली सिंह, सुनीता महतो, अंजलि विश्वकर्मा, नीतू पाल एवं श्वेता कुशराम के विशेष सहयोग द्वारा संपन्न हुआ। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद, पोषण मूल्य और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का समापन पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और एनीमिया मुक्त समाज के संदेश के साथ हुआ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #2026 #सफल #गदर