आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोकसभा में स्पेशल सेशन के तीसरे दिन जब महिला आरक्षण बिल पर बहस शुरू हुई तो कई हल्की-फुल्की नोक-झोंक के मोमेंट्स देखने को मिले। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के भाषण पर विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे तो अमित शाह ने अधीर रंजन चौधरी से पूछा कि क्या महिलाओं की चिंता सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं।

वहीं, विपक्ष की ओर से जब डीएमके सांसद कनिमोझी बोलने खड़ी हुईं तो BJP सांसदों ने हंगामा कर दिया। विशेष सत्र के तीसरे दिन भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, दीया कुमारी अपनी बात रखेंगी। यह डिबेट शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाषण दे सकते हैं।

अब देखिए संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन के मोमेंट्स…

संसद के विशेष सत्र से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

सोनिया बोलीं- बिल राजीव लाए थे; भाजपा सांसद बोले- ये सिर्फ PM का

संसद के विशेष सत्र का बुधवार को 20 सितंबर को तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर डिबेट शुरू हो गई है। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। उनके बाद कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने 10 मिनट तक अपनी बात कही।

नई संसद में मिली संविधान की कॉपी पर विवाद

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन राजनेताओं को संविधान की जो नई कॉपियां दी गईं, उनमें समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं हैं। अधीर ने कहा, ‘हम जानते हैं ये शब्द 1976 में एक संशोधन के बाद जोड़े गए थे, लेकिन अगर आज कोई हमें संविधान देता है और उसमें ये शब्द नहीं हैं, तो यह चिंता की बात है।