आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल के बैरसिया में सोमवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा विदिशा रोड पर कुल्होर चौराहे के पास बायो कोल फैक्ट्री के सामने हुआ। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। टीआई गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को बैरसिया सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम भेजा गया है।

मृतकों के नाम

हबीब (55) निवासी ग्राम झिकरिया तहसील बैरसिया

पवन जाटव (26) निवासी ग्राम रायपुरा जिला विदिशा

मोहन जाटव (38) निवासी ग्राम सुआखेड़ी जिला विदिशा