आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली NDA की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। एक पत्र लिखकर नड्डा ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी BJP के नेतृत्व वाले NDA का एक अहम हिस्सा है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
बालासोर हादसे के आरोपी 3 रेलवे अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन हादसे को लेकर भुवनेश्वर की एक विशेष अदालत ने तीन आरोपी रेलवे अधिकारियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। तीनों की CBI रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई थी, जिसके बाद उन्हें CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार महंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार को CBI ने 7 जुलाई को गिरफ्तार किया था। रेलवे ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है।
पाकिस्तान में आतंकी हमले में 9 जवानों की मौत; 5 आतंकी भी मारे गए
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक आतंकी हमले में 9 जवानों की मौत हो गई। पाकिस्तानी आर्मी की मीडिया विंग ने बताया कि 5 आतंकियों ने आर्मी बेस में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन जवानों ने उन्हें घेर लिया। कई घंटों तक आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चली, जिसमें सभी आतंकी मारे गए और 9 जवान शहीद हो गए।
तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग मामले में 15 वकीलों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने तीस हजारी फायरिंग मामले में 15 वकीलों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। फैक्ट फाइडिंग कमेटी की सिफारिश पर यह कदम उठाया गया है। 5 जुलाई को तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों के दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी।