आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में मंगलवार को प्रवीण कुमार नामक व्यक्ति को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 56 साल के प्रवीण मंगलवार को अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट से अहमदाबाद से बेंगलुरु जा रहे थे। यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में 56 साल के प्रवीण को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर उतरने के बाद अरेस्ट कर लिया गया।
प्रवीण राजस्थान के पाली के मारवाड़ का रहने वाले हैं। वह किसी रिश्तेदार के निधन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बेंगलुरु जा रहे थे। यह पहला मौका है जब KIA ने किसी को बीड़ी पीने के आरोप में अरेस्ट किया है। प्रवीण ने बताया कि वह पहली बार प्लेन में बैठे थे। ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर स्मोकिंग करते हैं। प्लेन में भी ऐसा कर सकते हैं, यही सोचकर उन्होंने टॉयलेट में बीड़ी पी।
पुलिस बोली- सिक्योरिटी चेक में चूक गंभीर है
दोपहर करीब 1:10 बजे बेंगलुरु में उतरने पर एयरलाइन के ड्यूटी मैनेजर विजय थुलुरु ने कुमार के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। KIA के एक अधिकारी के मुताबिक प्लेन में बैठने से पहले हर पैसेंजर का सिक्योरिटी चेक होता है। उस दौरान सिगरेट या बीड़ी का पता न लगा पाना बड़ी चूक है।
एक हफ्ते न्यायिक हिरासत में रहना होगा- KIA जांच अधिकारी
कुमार के मामले में यह दावा किया गया है कि वह पहली बार प्लेन में बैठा था और उसे स्मोकिंग नियमों की जानकारी नहीं थी। फिलहाल कुमार को बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि एक बार अरेस्ट होने के बाद आरोपी को कम से कम एक हफ्ते की न्यायिक हिरासत में रहना होता है। कुमार ने उड़ान के दौरान स्मोकिंग की है, और उस पर यात्रियों की जान जोखिम में डालने का आरोप है।
एअर इंडिया के विमान में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया। घटना 11 मार्च की है। पुलिस के मुताबिक लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था। क्रू मेंबर्स ने जब उसे रोका तो वह उन पर चिल्लाने लगा। फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बैठा दिया।