हिमालय के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। IMD के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है और आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्य भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का कहर
बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में ठंड कहर बरपा रही है। हालांकि बीते कुछ सालों की तुलना में इस साल पहाड़ों पर बर्फबारी में कमी देखने को मिली है। नए साल की शुरुआत में ठंड का सितम और बढ़ने वाला है।
हिमालय के ऊपरी इलाकों में होगी बर्फबारी
हिमालय के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़त हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान शून्य से 4 डिग्री के बीच रह सकता है।
अमेरिका में सीने तक बर्फ में दबे हैं कई मकान, 50 से ज्यादा मौत
अमेरिकी में बर्फीले तूफान के कारण हालात ज्यादा खराब हो रहा है। न्यूयॉर्क सहित आसपास के कई इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण अभी तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां कई मकान 4 से 6 फीट की बर्फ में फंसे हुए हैं और लोग बीते एक सप्ताह से घरों में बंद हैं।