आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाब के तरण तारण जिले में थेकलां गांव के पास BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के पीआरओ ने बताया, आज 11 अगस्त को सुबह सेना ने बॉर्डर के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को अंदर आते देखा। सेना के जवानों ने पहले उसे रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं माना तो BSF को गोली चलानी पड़ी जिसमें एक घुसपैठिए की मौत हो गई है।

तुर्किये में भूकंप, 5.3 रही तीव्रता; 23 लोग घायल

दक्षिणी तुर्किये में गुरुवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए, जबकि कई बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस भूकंप का केंद्र मालट्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में था। इसे अदियामान में भी महसूस किया गया था।

ये दोनों प्रांत फरवरी में भयानक भूकंप से प्रभावित हुए थे, जिसमें तुर्किये और सीरिया में कम से कम 50,000 लोग मारे गए थे।

दिल्ली सरकार ने क्लासरूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगाया बैन, एडवाइजरी की जारी

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने क्लासरूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। टीचर्स को पढ़ाने के दौरान फोन का इस्तेमाल करने से परहेज करने को कहा गया है। इसे लेकर गुरुवार को एक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि मोबाइल फोन सीखने की प्रक्रिया में नकारात्मक प्रभाव पैदा कर सकता है और एकेडमिक प्रदर्शन, लाइफ सेटिसफैक्शन, फेस-टू-फेस बातचीत की क्वालिटी पर नेगेटिव असर डाल सकता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप, 4.3 रही तीव्रता

अंडमान और निकोबार द्वीप में शुक्रवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 2.56 मिनट पर आया था। इसका केंद्र अंडमान समुद्र में करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अभी तक इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

मणिपुर मुद्दे पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी का किया समर्थन

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने गुरुवार को मणिपुर मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे।

अमेरिका ने हवाई के जंगल की आग को बड़ी आपदा किया घोषित, संघीय मदद का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को हवाई के जंगल की आग को बड़ी आपदा घोषित किया। 8 अगस्त से जंगल में आग लगी हुई है। बाइडेन ने आग से प्रभावित इलाकों के लिए संघीय सहायता का आदेश भी दिया है।