पठान से पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और छपाक पर भी विरोध हो चुका है. तमाम विरोधों के बावजूद इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. अब देखना होगा कि क्या पठान भी इतिहास दोहराती हुई नजर आएगी.
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है. 12 दिसंबर को पठान का पहला सॉन्ग बेशर्म रंग रिलीज हुआ. एक तरफ गाने को कई मिलियन व्यूज मिले. वहीं दूसरी ओर कुछ संगठनों ने दीपिका की बिकिनी पर विरोध जताया. संत समाज ने दीपिका की भगवा बिकिनी को आपत्तिजनक बताया है. मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा, दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स में बदलाव नहीं हुआ, तो वो राज्य में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे.
ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका की फिल्म और कपड़ों को लेकर विवाद हो रहा है. इससे पहले भी बॉलीवुड डीवा की सुपरहिट फिल्में विवाद में आ चुकी हैं. यही नहीं , कंट्रोवर्सीज के बावजूद फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की.
-पद्मावत
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने विरोध जताया था. विरोध के चलते कई जगहो पर आगजनी भी हुई. राजपूत करणी सेना ने पद्मावत निर्माताओं पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. ये भी कहा गया कि फिल्म में दीपिका ने साड़ी पहनकर कमर फ्लॉन्ट की है. जबकि महारानी पद्मावती ने हमेशा साड़ी से अपने तन को छिपाया है. हंगामे के बाद ग्राफिक्स के जरिये दीपिका की कमर को साड़ी से छिपाया गया. इसके अलावा फिल्म का नाम भी पद्मावती से पद्मावत कर दिया.